भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक समय था / शहनाज़ इमरानी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:26, 10 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शहनाज़ इमरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
एक कहानी थी
एक लड़का था
एक लड़की थी
बारिश थी
पानी में भीगते फूल थे
झील में लहरें थीं
गुमठी पर चाय पीते
दोनों भीगे हुए थे
हवा में गूँजती
दोनों की हँसी थी
बहुत कुछ लौट कर
आता है ज़िन्दगी में
बारिशें, फूल
लहरें और हँसी
नहीं लौटा तो
गुमठी वाली
चाय का वो स्वाद।