Last modified on 20 जुलाई 2016, at 04:11

आरती 1 / शब्द प्रकाश / धरनीदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:11, 20 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धरनीदास |अनुवादक= |संग्रह=शब्द प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धरनी प्रभु की, आरती, करिये मन चित लाय।
जरा मरण दूनो छूटै, आवागवन नशाय॥1॥

धरनी प्रभु की आरती, करिये बार बार।
ऊठत बैठत सोवते, अह-निशि साँझ सकार॥2॥

पाँच तत्व गुण तीन ले, और प्रकृति पच्चीस।
धरनी आरति वारिके, वार जहाँ जगदीश॥3॥

बिना थार को थार करि, बिना दीपको दीप।
बिना हाथ धरि फोरना, धरनी राम-समीप॥4॥

साँझ समय कर जोरिके, उभय धरी यश गाव।
धरनी सदा सुचित होइ, हरि-भक्तन शिर नाव॥5॥