Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:49

हरदम राम नहीं पहचानो / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:49, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरदम राम नहीं पहचानो।
बिना विवेक एक नहिं दरसे गावें पढ़े परख नहिं जानो।
झगड़ा करत अबुझ नहिं सुरझत हिन्दू तुरक दोई फिरत भुलानो।
विकल विहाल फिरत वन डोलत मृग तिसना के वारि समानो।
बिनु गुरु संध अंध भयो डोलत बोलत कर्म कीच गत सानो।
जूड़ीराम नाम बिन चीन्हें भरम अंध नहिं लगत ठिकानो।