भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन क्या है, कांच का घर है / देवेन्द्र आर्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:54, 25 मार्च 2008 का अवतरण (new)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन क्या है, कांच का घर है।

मौत के हाथों में पत्थर है।


पर्वत तो हो सकते हैं हम

सागर होना नदियों पर है।


मौसम, मजहब, चाहत, मण्डी

घर पर किसका खास असर है।


जब सपने नाखूनों में हों

आँखें होना बुरी खबर है।


विष पी कर हम अमर हो गए

मन का जादू बड़ा जबर है।


गांव में बदली इस दुनिया की

जड़ में कोई महानगर है।


आँसू तुम कहते हो जिसको

दुनिया का पहला अक्षर है।