Last modified on 10 अगस्त 2016, at 13:47

बहुत कठिन है / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:47, 10 अगस्त 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=धरती का आयतन / रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिना नीड़ के ऽ ऽ!
रैन बसेरा
पंछी बहुत कठिन है।

ये धरती आकाश
सफर के लिए जरूरी है
लेकिन बिना घोंसले के
ज़िन्दगी अधूरी है

        बिना घोंसला
        सदा होंसला

टूटा हुआ पुलिन
रैन बसेरा
बिना नीड़ के
पंछी बहुत कठिन।