भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इक घड़ी भी जियो इक सदी की तरह / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:36, 15 दिसम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> इक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इक घड़ी भी जियो इक सदी की तरह
जिदगी को जियो जिंदगी की तरह।

रास्ते खु़दबखु़द ही निकल आयेंगे
जब बहो तो बहो इक नदी की तरह।

क्यों परेशान होते हो कल के लिए
जब खिलो तो खिलो इक कली की तरह।

दूसरों के लिए भी उजाला बनो
जब जलो तो जलो रोशनी की तरह।

नींद मे भी हैं पलकें बिछाये हुए
उड़के आ जाओ तुम इक परी की तरह।

ये न सोचा था इतने क़रीब आओगे
हम मिले थे कभी अजनबी की तरह।