भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्लिन छोड़ने के बाद / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:02, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्यों
मुझे लगता है
इफ्फलैंड!
आकाश
जहाज के डैने पर
खड़ा है।
और बर्लिन या भारत के नेता
मंच पर
डरे हुए हैं।
मेरे देश का
महंगू और सूरा
महंगाई और बेकारी के जंगल में
भटक रहे हैं
इफ्फलैंड।
उनसे दूर मैं कब तक
हवाई जहाज में रहूँगा।
कब तक
दुनिया के सूरज
और आकाश
रहेंगे बदहाल!!

-रायता इफ्फलैंड: बर्लिन में रहा था दो हफ्ते जिसके साथ