भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिना बात के / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:54, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घास पास है
हवा पास है
बिना बात के।

पेड़ पास है
जल उदास है
बिना बात के।

तू न पास है
मन उदास है
बिना बात के।

नभ उदास है
बिना बात के।

मैं उदास हूँ
बिना बात के।

-5.6.86 स्कॉटलैंड