Last modified on 20 मार्च 2017, at 13:10

एडमिनिस्ट्रेशन / तरुण

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:10, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर खंडेलवाल 'तरुण' |अनुवादक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम क्या जानो अभी
क्या होता है-एडमिनिस्ट्रेशन!

अरे भैयन-
यह नहीं है ऐसन-वैसन
यह तो है-एडमिनिस्ट्रेशन!

सिरके में थोड़ा पेस्ट,
शोरबे में छछूँदर का तेल, उसमें बेसन का पलेथन
और फिर उसमें बैठाना एक कनेक्शन;

यह बच्चों का खेल नहीं-इसमें होता है बड़ा टेन्शन!
यह है एडमिनिस्ट्रेशन!

जिनकी आँखों के आगे सर्वोपरि है नेशन
न कि ग्रेचुइटी, प्रोविडेंट फंड और पेंशन-

मजाक नहीं है; वे ही करते हैं एडमिनिस्ट्रेशन!
यह नहीं है ऐसन-वैसन,
यह है-एडमिनिस्ट्रेशन!

1979