भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आएंगे अच्छे दिन / श्याम सुशील

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुशील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आएंगे अच्छे दिन
लिखेंगे हम भी अच्छी कविताएं
एक भली दुनिया के गीत हम गाएंगे!

अभी हम दुर्दिन के अंधेरे में घिरे हैं
धरती की कोख में पड़े हुए बीज हम उगने को आतुर हैं
कह नहीं सकते लड़ाई यह कब तक चले
मगर विश्वास है ऊभ-चूभ उभरेंगे
सांसत के दिनों से उभरेंगे
एक दिन नाचेंगे हम भी
क्रूर काल के फन पर
वंशी बजायेंगे...

लाएंगे हम ही
अच्छे दिन लाएंगे...