भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किधर जा रही हैं इधर आइएगा / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:42, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किधर जा रही हैं इधर आइएगा।
न हुस्नो - अदा से यों भरमाइएगा।

जरा पास आओ, नजर तो मिलाओ
न घबराइएगा, न शरमाइएगा।

मुझे ढाई आखर ही हैं सबसे प्यारे
मुझे भोले बच्चे - सा बहलाइएगा।

फफोले पड़े हैं जो मेरे हृदय में
उन्हें अपने हाथों से सहलाइएगा ।

तुम्हारी कसम मैं तुम्हीं पर फिदा हूँ
जरा हाथ अपना इधर लाइएगा।

सनम! मैंने देखा कहाँ कितना पानी
न झूठी कसम इस तरह खाइएगा।

थमाकर शुभे! हाथ में हाथ अपना
न यों जाइएगा - न यों जाइएगा।