भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम्माद फ़ारुक़ी के लिए / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:15, 2 अप्रैल 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(यह ग़ज़ल हम्माद फ़ारुक़ी के लिए)

याद की बदली रिमझिम-रिमझिम।
दर्द की बिजली चमचम-चमचम।

कल की दुहाई क्या देता है
पल में बदल जाता है मौसम।

कल थे अन्धेरे रौशन-रौशन
आज सवेरे मद्धम-मद्धम।

झेल चुके हैं हम भी रफ़ीक़ों
लाख बलाएँ लाख तलातुम।

कल का फ़साना झूम झमाझम
आज का नग़्मा धूम धमाधम।

यार ग़ज़ब की शै है ये धरती
सौ-सौ जन्नत एक जहन्नुम।

सोज़ इसी का नाम है दुनिया
किसको सज़ाएँ किसके जरायम।

2002-2017