भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सब के कुछ समझौते है / विजय वाते

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:55, 29 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }} आँखें, पलक भिग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


आँखें, पलक भिगोते हैं|
सब के कुछ समझोते हैं|

नींद नहीं उनको आती,
गोली खाकर सोते हैं|

कहने को टू इंसा हैं,
पर आँखो से वो तोते हैं|

ऊपर वाले पर निर्भर,
कितने अवसर खोते हैं|

दोष किसे दें हम "वाते",
खेत हमीं ने जोते हैं|