भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खूबसूरत लड़की / कुमार कृष्ण

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:40, 22 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह=पहा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैंने तो उगाई थी बेशुमार ककड़ियाँ
फिर भी नहीं आई वह खूबसूरत लड़की उसे चुराने
मेरी कविता का खेत आखिर पक गया
वह नहीं आई
मैं ढूँढ़ता रहा उसे बहुत से घरों में
ढूँढ़ता रहा अपने बच्चों की किताबों में
कहीं नहीं मिली मुझे वह खूबसूरत लड़की
एक दिन शहर की सड़क पार करते हुए
मैंने उसे अचानक देखा -
वह एक खूबसूरत तस्वीर से चुपचाप खड़ी
पता नहीं क्यों हँस रही थी।