भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नदियों के बीचोंबीच / अनुभूति गुप्ता

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:03, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदियों के
बीचों-बीच उभरी
नुकीली
निर्दयी
सख़्त
चट्टानों ने
सोख लिया
बहती नदियों का
निर्मल जल।
छीन ली,
धारा की मधुर कल-कल।
अनमने पत्थर
उसकी छाती पर
बैठे हैं,
देखकर
नदियों की
रोनी सूरत
कुछ ज़्यादा ही
ऐठे हैं।