भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भूख के विरुद्ध / रंजना जायसवाल
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 5 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |संग्रह=मछलियाँ दे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
उसकी भूख है
छह रोटी
लेकिन वह खाता है
तीन रोटी
एक
बेटी के दहेज के लिए
दूसरी
बेटे की पढाई के लिए
तीसरी रोटी
टैक्स चुकाने के लिए
बचाता है।