Last modified on 9 मई 2017, at 15:30

यादें / गिरिजा अरोड़ा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:30, 9 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिजा अरोड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आवारा बादल सी
गलियों में मन के फिरती
आ जाती हैं यादें

चलते हुए डगर में
चुपके से पकड़े
दामन को जैसे कांटे

कुछ हाथ लग जाए
बरसों से बंद ट्रंक
आज खोलने की साधे

पुरानी किसी गुफा में
रोशनी कर रही हो
अंधेरे से कोई वादे

बचपन के बाग में
भंवरे कर रहे हो
तितली से फूल सांझे

ऊँची पहाड़ी वाले
मंदिर में मन्नतों के
लटके हों जैसे धागे

दुख या खुशी मेंकभी
बरसे आंखो से
या गरजन सी हो बातें

आवारा बादल सी
गलियों में मन के फिरती
आ जाती हैं यादें