भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होती है एक सीमा / दिनेश जुगरान

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:25, 12 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश जुगरान |अनुवादक= |संग्रह=इन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रेगिस्तान की भी
होती है
एक सीमा
ऊँट जिसे रोज़ नापता है

समुद्र अपने हाथ
कितने भी फैलाये
किनारों के पार
नहीं जा सकता

रेगिस्तान और समुद्र
ज़मीन सत्य से
हमेशा हुए हैं
पराजित