भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नव जवानों / सुशीला सुक्खु
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:07, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला सुक्खु |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जवानी न सिर्फ जवानी है
तुम्हारी जिन्दगी की कहानी है
बिगड़ोगे जवानी में
तो बिगड़ जाएगी
जिन्दगी भी
सुधरोगे जवानी में
तो सुधर जाएगी जिन्दगी भी
बना लो- बना लो इसे सब से सुन्दर
नहीं तो जिन्दगी भर पछताना है
जवानी न सिर्फ जवानी है
जिन्दगी की कहानी है।