भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मुस्कुराहट / मुकेश नेमा
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:58, 21 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश नेमा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
किलकता है बच्चा
छोटी छोटी बातों पर,
मुस्कुराने के लिये
ज़रूरत नहीं उसे
किसी खास वजह की
होना तो होगा बडा उसे
पर बिना बड़ी वजह
मुस्कराते बडे
माने जाते हैं
संदिग्ध इस देश में
नुकसान है सबसे बड़ा
बड़ा हो जाने का यह!