Last modified on 29 जून 2017, at 17:09

तीन नन्हे बादल गीत / योगेन्द्र दत्त शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:09, 29 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेन्द्र दत्त शर्मा |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आसमान में घूम रहे हैं
इंद्र देवता के घोड़े,
सरपट-सरपट चाल दिखाते
खाकर बिजली के कोड़े!

नटखट खूब कुलाँचें भरते
रूप धरे मृग-छौने का,
अलल-अलल पानी लुढ़काते
नभ के भरे भगौने का!

कुछ हल्के-फुलके बादल तो
लगते बिलकुल छुई-मुई,
सूरज-धुनिया भूल गया हो
जैसे अपनी धुनी रुई!