भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छंद 132 / शृंगारलतिकासौरभ / द्विज

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:55, 3 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज |अनुवादक= |संग्रह=शृंगारलति...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मत्तगयंद सवैया
(लक्षिता नायिका-वर्णन)

हारीं उपाइ सबै करिकैं, पैं न आज लौं देखे कहूँ पतियाने।
कैसैं प्रतीति परै मन मैं, अब और धरैंगे तिहारेई लाने॥
होत सुखी ‘द्विजदेव’ कोऊ, मन के लडुवाँन के भोजन ठाँने।
कौंन-सी ह्वै है नफा अलि तोहिँ? सो कैसैं रसाल की चाँह भुलाने॥

भावार्थ: हे अलि! अर्थात् सखी व भ्रमर! तू ऐसे रसाल (नायक व आम) से प्रीति कर क्या लाभ उठाना चाहता है? क्योंकि हम सब तो अनेक युक्ति करके थक गईं पर इसे पतियाते (विश्वास करते व पल्लवित होते) नहीं देखा, फिर भला मन में कैसे विश्वास हो कि वह तुम्हारे ही लिए मौर (विवाह-मुकुट व मंजरी) धारण करेगा। तो फिर क्या केवल मन के मोदक खाने से भूख जा सकती है? अर्थात् कदापि नहीं।