Last modified on 13 अगस्त 2017, at 11:38

औरत में पहाड़ / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:38, 13 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रोज सुबह
     जब मैं आँखें खोलती हूँ
     तो खाली कमरे में बिखरी धुंध
     भर जाती है मेरे भीतर।
     दिन भर के कामों के बीच
     जारी रहता है धुंध का भरना
     और
     शाम होने तक
     तुम्हारी यादों का
     पूरा पहाड़ खड़ा हो जाता है।
     इस पहाड़ पर पीठ टिकाए
     मैं देखती हूँ आसमान
     और तुम तारों में चमकते हो।
     रात भर तुम्हारी यादों के पहाड़
     पिघलते हैं मेरे भीतर
     और सुबह
     बगीचे में उगी
     हरी घास से लेकर
मेरे सिरहाने तक
     ओस की सैकड़ों बूँदें बिखर जाती हैं।