Last modified on 22 अगस्त 2017, at 09:44

किसको रिश्ता यहाँ निभाना है / कविता सिंह

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:44, 22 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसको रिश्ता यहाँ निभाना है।
बेवफ़ाई का अब ज़माना है॥

सोज़ दिल में कोई जगाना है-
वस्ल का ख्वाब फिर सजाना है।

ज़हर कितना है यहाँ फ़ज़ाओ में-
मौत हँसकर गले लगाना है।

ये अजब सानेहा हुआ मुझ पर-
दिल की नज़दीकियाँ भुलाना है।

बात वादों की थी इरादों की-
क़िस्सा-ए-इश्क़ को भुलाना है।

आतिशे-इश्क़ बुझ न पाएगी-
जीस्त को खाक़ में मिलाना है।

हुक्मरानी है इश्क़ की ऐ 'वफ़ा' -
ज़ख़्म खाना है मुस्कुराना है।