भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हुस्न है तो अदा कहाँ जाये / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:24, 23 अगस्त 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हुस्न है तो अदा कहाँ जाये
इस बला से बचा कहाँ जाये।

तेरे तो लाख ठिकाने हैं मगर
तेरा आशिक बता कहाँ जाये।

तेरे बिन क्या वजू़द है मेरा
तेरे बिन फिर बसा कहाँ जाये।

तेरी आँखों से जो छलक उट्ठे
मेरी जाँ वो नशा कहाँ जाये।
 
पास में इस ग़रीब का भी है घर
मस्ज़िदों से ख़ुदा कहाँ जाये।

जितनी चाहे तू कोशिशें कर ले
ज़ुर्म करके छुपा कहाँ जाये।