Last modified on 24 अगस्त 2017, at 15:01

शून्य के साथ / राकेश रोहित

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:01, 24 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश रोहित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शून्य के साथ रखा अंक
सुन्दर लगने लगता है
जैसे पांच की जगह पचास!

जैसे अपने हृदय का शून्य
सौंपता हूँ तुम्हें
और महसूसता हूँ विराट की उपस्थिति!

अपना शून्य लेकर
भटकता रहता हूँ इस निर्जन वन में

तुमसे मिलता हूँ
तो साकार हो जाता हूँ।