Last modified on 26 अगस्त 2017, at 13:09

पतझड़ समय में / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यथार्थ के धरातल पर
बिखरते जीवन को
पिरोना
समय की माला में
मोतियों की तरह
कैसे होगा उदासीन
या आत्ममुग्ध
सतही क्षणों के बीच।
चिंतन के सूत
और
कर्म की तकली में काता
सरोकार का मजबूत धागा
कहाँ मिलेगा?...
संवेदना की
कपास का पेड़
सूख रहा है
पतझड़ समय के
उष्ण शीत में।