भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छेड़ जाती बयार गर्मी की / कल्पना 'मनोरमा'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:22, 9 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना 'मनोरमा' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छेड़ जाती बयार गर्मी की।
रात लाती करार गर्मी की।

ताल महके कमल के फूलों से,
छाँव देती दुलार गर्मी की।

दिन झुलसता रहा दुपहरी में,
चाँद सुनता पुकार गर्मी की।

साँझ आती है रोज धीरे से,
बात सुनती हजार गर्मी की।

राह भूली हवा लगी चिढ़ने,
देह सहती है मार गर्मी की।

तल्ख तेवर हैं 'कल्प' मौसम के,
कौन लिखता बहार गर्मी की।