भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली धमार / शिवपूजन सहाय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:52, 26 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवपूजन सहाय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मंगल लग्न भवन मंगलमय मंगलमय अवतारा।
रघुवर जन्म उदारा। मंगल सुख सारा॥
देश देश के नृप सब आए बहु विधि लिय उपहारा।
भूलि गई सुधि निजतनु केरी बिसरी विधि व्यवहारा।
जपतप संयम मुनिगण बिसरे योगी योग अचारा।
मगन भये रघुपति यश गावें सब नाचहिँ नृप द्वारा।
सुरगण दुन्दुभि झाल बजावैं सबदिशि जयजयकारा।
सुमन सुमन वर्षै अति हर्षै निरखैँ करहिं विचारा।
गुणनिधान करुणारस पूरण नृपसुत परम उदारा।
‘शिवपूजन’ जन अभय करन को असुर माहि हरिहैँ महिभारा॥

इति