Last modified on 5 अक्टूबर 2017, at 19:06

सच्चा यौवन / अनिरुद्ध प्रसाद विमल

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:06, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध प्रसाद विमल |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काल सर्प सा
धनुष डोरी पर
जो नित क्षण-क्षण
है चढ़ जाता।
यौवन उसका ही यौवन है
जो नहीं मरन से है डरता।
शब्द-शब्द में अग्निवाण सा
जो जोश लिए है बढ़ता।
यौवन सच में वह यौवन
जो तलवारों पर चलता।
मिट्टी मांग रही है यारो
तुमसे फिर कुरवानी।
जो मिट्टी की मांग सुने
सच में वही जवानी।