भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कोरे कागज पे अचानक खिलखिलाते हाशिये / भावना
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:27, 9 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भावना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
कोरे कागज पे अचानक खिलखिलाते हाशिये
जब भी अपने हक की खातिर जाग जाते हाशिये
हम महल में भी हमेशा दर्द में डूबे रहे
किन्तु कुटिया में भी अक्सर गुनगुनाते हाशिये
हौसले की चोट से वो पत्थरों को तोड़ दें
ठान लें तो फिर सितारे तोड़ लाते हाशिये
खलबली-सी मचने लगती है सियासी गाँव में
हाथ दो-दो वक्त के जब आजमाते हाशिये
छोड़कर हर-इक जरूरी काम आ जाते है वो
जब इलेक्शन के दिनों में घर बुलाते हाशिये