Last modified on 9 नवम्बर 2017, at 14:20

आम का मौसम / राजीव रंजन

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 9 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजीव रंजन |अनुवादक= |संग्रह=पिघल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुना है आमों का मौसम आया है।
कब से अथक निगाहें मेरी ढूंढ़ रही
वह शहर, वह गली जहाँ
’आम’ का मौसम आया है।
वर्शों के बाद भी मुझे उस ’आम’
के मौसम की परछाई भी नहीं मिली।
सदियों से यहाँ सालों भर सिर्फ
’खास’ का ही मौसम रहता है।
ऐसे भी जो ’राजा’ होता है
वह ’आम’ नहीं होता और
जो ’आम’ होता है
वर ’राजा’ नहीं होता।