Last modified on 10 नवम्बर 2017, at 12:12

और, हमदोनों / अनीता सिंह

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:12, 10 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGee...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात, चंदा का ईशारा
और, हमदोनों।

मगन मन वंशी गगन पर
जब बजाता है कलाधर
गोपिका-सी तारिकाएं
क्षितिज से आती निकलकर
रास जैसा हो नज़ारा
और, हमदोनों॥

दपदपाती फुसफुसाती
जुगनुओं की अनकही
सुन रही रजनी अकेली
चातकों की बतकही
रात ने आँचल पसारा
और, हमदोनों॥

मुस्कुरा कर एक भँवरा
सो गया है कमलदल में
थीर जल-सा थीर होकर
युग को जी लें एकपल में
रेत, दरिया का किनारा
और, हमदोनों॥