भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अजन्मी बच्ची / परितोष कुमार 'पीयूष'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:57, 24 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परितोष कुमार 'पीयूष' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उस अजन्मी बच्ची के हत्या की
सारी साजिशें गढ़ी जा चुकी थी
पराध्वनिक चित्रण की पुर्जी में
लिंग पता लगते ही

उस बेचारी, बेजुवान, अपूर्ण
और निराकार बच्ची की गलती
बस इतनी थी
कि वह लड़की जन्मती

घर के सारे सदस्य
इतने खुश थे, मानो
कोई महोत्सव हो रहा हो
आज उनके घर

बूढ़ी, कुबड़ी अम्मा भी
नई साड़ी पहन
पहुँच चुकी थी अस्पताल
कत्ल के इस महोत्सव में शरीक होने

जहाँ बिकते थे रोज
चिकित्सक, नर्स
और प्रशासन
चंद नोटों पर

अंदर छुरी, चाकू,
रुई और पट्टियाँ
सब के सब तैयार थे
हत्या को अंजाम देने के लिए

सिर्फ खामोश थीं
अजन्मी बच्ची की
बेवश, बेसहारा, लाचार
और अवाक्, उसकी माँ
जो हो चुकी थी- विक्षिप्त
इस महोत्सव की चकाचौंध में