भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

और है भी क्या / इंदुशेखर तत्पुरुष

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:10, 3 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह मेरी व्याकुल आत्मा का संगीत है
सच-झूठ से परे
प्राणों से निचुड़ती भाषा।
इसे झूठ मानोगे तो भटक जाओगे
सच समझोगे तो बहक जाओगे
पर क्या करे कोई ?
बहकने और भटकने के सिवा
और है भी क्या
जीवन में!