भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बायो डेटा / सरिता स्निग्ध ज्योत्स्ना

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:11, 10 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरिता स्निग्ध ज्योत्स्ना |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाम
लड़की
उम्र
माफ़ करना
षोडशी नहीं रही
कद
पुरुष से छोटा
रंग
पानी-सा
योग्यता
तितिक्षा
शौक़
पुरुषोचित छोड़कर
ज़िंदगी
रामभरोसे
लक्ष्य
वंशवर्द्धन
शर्म आती है मगर
यही रटाया है सबने
पता
पिंजड़े का कोई स्थायी पता नहीं होता
विशेष जानकारी लेनी हो तो
‘त्रिशंकु’ से पूछ लें!