भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आंधियां : एक / इंदुशेखर तत्पुरुष

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:17, 26 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस वेग से आती हैं
उतर जाती हैं उसी वेग से
उन्हें फुर्सत नहीं
इतनी, कि पूछ ले
तुम्हारा हाल
बांट ले अहसास
सुख के, दुख के
कि सुना दे किस्से देश-देशान्तर के।

कब, टिक पायी हैं आंधियां
एक ठौर,
थोड़ी भी देर।