भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राग-विराग : सात / इंदुशेखर तत्पुरुष

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:01, 26 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस तरह पसर जाएगा सन्नाटा
हमारे बीच एक दिन
घुप्प अंधेरे में जैसे नहीं सूझते
छूटे हुए दो हाथ।

हममें से किसी ने नहीं सोचा था
पहले से ऐसा।
सोचा भी होता अगर
उड़ा दिया होता हंसी में फुर्र से
और कर भी क्या सकते थे हम!
जैसे कि अटल है मृत्यु
यह जानते-बूझते भी
भागकर कौन कहां जा पाता है
मृत्यु से पहले-मृत्यु के पार।