भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राग-विराग : नौ / इंदुशेखर तत्पुरुष

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:10, 26 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक अदालत चल रही दिन-रात
वही वादी, वही प्रतिवादी
वही आरोप-प्रत्यारोप
वकील, दलील, गवाह
कुछ भी तो नया नहीं।
अजीब सनकी है न्यायाधीश
न थकता, न ऊबता
न फैसला सुनाता
न अदालत बर्खास्त ही करता।
तैरना यहां मृत्यु है, डूबना-जीवन।