भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुप्पियाँ / पंकज सुबीर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:03, 30 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज सुबीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कानों में चुभ रही हैं
चुप्पियाँ
टीस जाता है
सन्नाटा भी
रह-रह कर,
जड़ता और पशुता के बीच
डोल रहा है
पैंडुलम की तरह
मौन...
सचमुच कितना पीड़ादायी होता है
एक पूरी पीढ़ी का
नपुंसक हो जाना।