भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्यों नहीं / पंकज सुबीर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:06, 30 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज सुबीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्यों नहीं लिखेगा
अफसर कविता
बाकी काम भी तो करता है वो
घूस लेता है
गबन करता है
बेईमानी करता है
सब कुछ तो करता है वो
तो फिर
कविता क्यों नहीं लिखेगा
लिखेगा वो तो...