भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
स्त्री / निरुपमा सिन्हा
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:06, 26 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निरुपमा सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जीवन के खेत में
बोई
उगाई
सींची
लहलहाई
और
काट कर
निर्जन सिवान में
पहुँचाई गई
पछोर कर
धुल कर
दिखा कर धूप
भेज दिया जाता है
जानी अनजानी
गंतव्य स्थल पर
जो पेट तक पहुंचा
उसे अनाज!!!
और
जिसे स्थापित
किया गया
सांसारिक ढाँचे में
उसे स्त्री कहा जाता है!!