भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यूँ लगता है यार विजय / विजय वाते

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:00, 29 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }} यूँ लगता है यार...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यूँ लगता है यार विजय|
दुखिया सब संसार विजय|

जीत की खुशियाँ बाँटो तुम,
हम ने चुन ली हार विजय|

देख परखा जान लिया,
दुनिया दुनियादार विजय|

वो होगी मजबूत बहुत,
दिल पर मत ले यार विजय|

अपने काम से मतलब है,
कोई हो सरकार विजय|