भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख का परबत जब भी मेरी राह में लाया गया / विजय 'अरुण'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:27, 22 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय 'अरुण' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुख का परबत जब भी मेरी राह में लाया गया
देखते ही देखते उस पार मैं पाया गया।

भेज कर न्योता दुखों को सुख मुझे मिलता है मित्र!
लो वह दुख आया, वह दुख आया, वह दुख आया, गया!

सुख का भी सिक्का वही और दुख का भी सिक्का वही
बस इन्ही चित पट को ले कर यह है ढलवाया गया।

दुख की निस्बत सुख बहुत ही कम है इस संसार में
हो महाभारत कि रामायण, यही पाया गया।

धन्य ऐ मेरे 'अरुण' ! तू क्या निराला गीत है
सुख में भी गाया गया और दुख में भी गाया गया।