भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इक अनजान हुआ बेघर है / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:45, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रंग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इक अनजान हुआ बेघर है
तनहाई का अजब असर है

रत्न नहीं पहचान सका जो
वो कहता केवल पत्थर है

मौत न उसके पास फटकती
जिसे नहीं दुनियाँ का डर है

हो न अगर विश्वास हृदय में
आज दुआ से वह बाहर है

बाँह पकड़ कर भाई कहता
पीछे हाथों में ख़ंजर है

हँसना रोना खेल तमाशा
ऊपर वाला बाजीगर है

दुनियाँ की जो लिखे कहानी
जग कहता उस को ईश्वर है