भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निगाहों में समाता जा रहा है / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:47, 30 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=प्य...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निगाहों में समाता जा रहा है
वही बस याद आता जा रहा है

लगे हैं जख़्म कितने ही न जाने
मगर वो मुस्कुराता जा रहा है

बड़ी खामोश सी हैं ये फ़िजायें
वो फिर भी गुनगुनाता जा रहा है

नहीं जो दूर जा कर लौट पाता
उसे ही दिल बुलाता जा रहा है

तसल्ली कोई तो दे जाय उस को
जो तन्हा छटपटाता जा रहा है

घिरी है रात अँधियारी घनेरीग्
दिया बस झिलमिलाता जा रहा है

न पूछो आज तनहाई का आलम
ज़िगर में ग़म समाता जा रहा है