भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विकलांग नहीं / मुक्ता

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:42, 2 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुक्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह बच्चा अंकुर है
मेरे और तुम्हारे बीजे हुए धान का
तलाशता रहता है वह
माँ का आँचल हर आकाश तले
सलाखें रोशनाई के धब्बे
उसके बदन से गुजरे
वह चुप हो गया सलीब जैसा
कुछ स्पर्श, धूप के टुकड़े
उसकी आँखों की उजास बने
उसने दीवारें ढहा दीं
मुक्त गगन के नीचे
वह बढ़ता ही जा रहा है
आगे-आगे और भी आगे।