Last modified on 15 अप्रैल 2018, at 12:08

सत्य की अमरता / हेमा पाण्डेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 15 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सत्य की खातिर सुकरात
ने पिया जहर का प्याला
नही डिगा पाया उनके इरादों को
मौत का भी।
इस तरह एक महान जिंदगी
सच्चाई के मोर्चे पर गयी हारI,
सत्य को अपने आचरण में
जीने वाले लोग सदियों से
धरती पर न सही
 इतिहास में सदा अमर रहे है।
सुकरात भी उन्ही में से एक थे
यूनान के महान दार्शनिक
सुकरात का जीवन,
उनके आदर्शो और सिद्धांतों
का सजीव उदाहरण है।
उन्होंने दार्शनिकता को
फलक से उतार कर
जमीं पर लाकर खड़ा कर दिया।
उनकी चेतना में थी
 इतनी सर्जन झमता थी
कि आगे दो पीढ़ियों तक
अपनी धारा को चला सके.
उनके आखरी अल्फाज थे
मै सत्य हूँ-सत्य कभी नहीं मरता