Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 17:56

किसी-किसी दिन / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसी-किसी दिन सृष्टि
अपने बाजू पसार कर
भेंट लेती है पूरा

कैसा नरम सुवासित वह
आलिंगन होता है धरा के
वक्ष का,

कैसा निर्दोष घास का
पन्नग बिछौना,
चहूँ खूँट वृक्षों पे
नीली मसहरी तना,

कैसी बधाई गाती हैं
वनदेवी सभी
कैसी-कैसी नदी में
नहा आता है मन छौना!