Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 18:43

पत्र प्रशस्ति / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:43, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे आए,
बैठे,
बोले
बातें की
चौबारों से
ऊँची,

चलने लगे तो
झोली भर-भर,
संग चले कुछ
पत्र-प्रशस्ति

खड़ी किनारे
सोच रही, क्यों
चल नहीं पाऊँ
सड़क मैं इतनी
सीधी? जो
अपने अलिंद से
चल कर,
रुकती अपनी
ड्योढ़ी?